गिरिराज सिंह का विपक्ष पर निशाना, प्रशांत किशोर को भी दी चेतावनी
सोनापुर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह
Begusarai News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मटिहानी में अर्बन नक्सल सोच पर निशाना साधा. उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गंगा कटाव का भी निरीक्षण किया.
Begusarai News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अर्बन नक्सल सोच के लोग तिरंगे का अपमान करते हैं और उन्हें 'वंदे मातरम' शब्द से नफरत है. वह सोनापुर पैक्स की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन अवसर पर आर्यन पब्लिक स्कूल, सोनापुर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.
प्रशांत किशोर को लेकर भी की टिप्पणी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सबकी जन्मकुंडली सबके पास है. उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा भी तेज रही.
Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
बच्चों ने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान बच्चों ने एकल और समूह नृत्य की भी शानदार प्रस्तुतियां दीं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया.
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सोनापुर पैक्स अध्यक्ष विजय प्रकाश पप्पू, रामाधार कुमार, अवनीश कुमार, मुकेश कुमार, घनश्याम कुमार, आर्यन पब्लिक स्कूल के निदेशक रिकेश कुमार और भाजपा नेता सुरेश कुंवर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन
महेंद्रपुर में गंगा कटाव स्थल का किया निरीक्षण
कार्यक्रम के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह महेंद्रपुर गांव के समीप गंगा नदी से हो रहे कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कटाव प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.
जल्द स्थायी बोल्डर पिचिंग कराने का दिलाया भरोसा
केंद्रीय मंत्री ने कटाव प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव को गंगा कटाव से बचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थायी बोल्डर पिचिंग कराकर गांव को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटाव की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और गांव की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









