बेगूसराय में उत्कृष्ट कार्य के लिए फुलवड़िया थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डीएम एवं एसपी से सम्मानित होते फुलवड़िया थानाध्यक्ष

Begusarai News : बेगूसराय में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी के लिए फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी सहित दो पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News : फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी समेत थाना के तीन पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया. बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष ने 15 अगस्त के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र देकर पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया.

अपराध नियंत्रण और नशाबंदी में बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी को उनके थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सूखे नशे की रोकथाम की दिशा में की गई सकारात्मक कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा फुलवड़िया थाना के एसआई गौतम कुमार और एसआई संजीव कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सम्मान से बेहतर कार्य करने की मिली प्रेरणा

सम्मानित होने के बाद थानाध्यक्ष विजय सहनी ने कहा कि बेहतर कार्य के लिए मिलने वाला सम्मान आगे और अधिक जिम्मेदारी तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि फुलवड़िया थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

एकजुट होकर काम कर रही पुलिस टीम

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी एकजुट होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. आगे भी अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन और नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा.

पुलिस पदाधिकारियों और जवानों में खुशी का माहौल

थानाध्यक्ष विजय सहनी और थाना के दो अन्य पुलिस पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले सम्मान से फुलवड़िया थाना के पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल में खुशी का माहौल है. पुलिसकर्मियों ने इसे पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण बताया.

Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन