धोरैया यूको बैंक में ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के दिए गए टिप्स, हर माह होगी जागरूकता बैठक

Author Pradeep Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
यूको बैंक परिसर में उपभोक्ताओं के साथ प्रबंधक ने की जागरूकता बैठक

बैठक में मौजूद ग्राहक व प्रबंधक

Begusarai News : धोरैया स्थित यूको बैंक ने ग्राहकों के लिए साइबर सुरक्षा और बैंकिंग जागरूकता बैठक आयोजित की. शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए.

विज्ञापन

Begusarai News : धोरैया स्थित यूको बैंक शाखा परिसर में गुरुवार को उपभोक्ताओं के लिए साइबर सुरक्षा एवं बैंकिंग जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक में शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार ने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की.

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

शाखा प्रबंधक अमरेश कुमार ने कहा कि साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सावधानी है. उन्होंने ग्राहकों से कहा कि यदि किसी अनजान व्यक्ति की ओर से मोबाइल पर कोई लिंक भेजा जाता है, तो उस पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट कराने या व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का लिंक नहीं भेजता है.

ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें

ग्राहकों को सलाह दी गई कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें. ऐसा करने पर उनके खाते से धोखाधड़ी होने का खतरा बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि बैंक या खाते से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी के लिए ग्राहक सीधे बैंक शाखा में संपर्क करें.

अपने खाते का गलत इस्तेमाल न होने दें

शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को यह भी आगाह किया कि वे किसी अन्य व्यक्ति को अपने बैंक खाते का उपयोग पैसे के लेन-देन के लिए न करने दें. यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके खाते के माध्यम से अवैध लेन-देन किया जाता है, तो खाताधारक को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

हर महीने होगी जागरूकता बैठक

अमरेश कुमार ने बताया कि ग्राहकों को साइबर सुरक्षा और बैंकिंग संबंधी जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह एक बार इस प्रकार की जागरूकता बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में अनुराग सिंह, राजीव पांडेय, लड्डू सिंह, सोनू कुमार, अमर गोस्वामी, सौरभ कुमार, अनीश कुमार सहित अन्य उपभोक्ता उपस्थित रहे.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन