शेखपुरा राज्य का सबसे गर्म स्थान

Author Niranjan Kumar|Edited by Amlesh prasad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

शेखपुरा का तापमान 37.7 डिग्री तक पहुंचा, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को दोपहर बाद हुई मध्यम बारिश से मिली बड़ी राहत। जानें मौसम का ताजा हाल।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज शेखपुरा. जिला राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया. यहां का तापमान पिछले 24 घंटा में लगभग 2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाते हुए 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. हालांकि सवेरे में भी जिले का न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेंटीग्रेड किया गया. लेकिन दोपहर बाद जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. तापमान नीचे आया. सुखाड़ की और तेजी से बढ़ रहे जिला को हल्की राहत प्राप्त हुई. धान की रोपनी के लिए इंतजार कर रहे, मुरझा रहे बिचड़े को नई जान मिल गई. जिले में बारिश की बूंदे दोपहर बाद मध्यम दर्जे की हवा के साथ देखने को मिली. इसके पूर्व तेज चमचमाती धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था. खेत, खलिहान, बाजार, कार्यालय, बैंक, न्यायालय सभी स्थानों पर लोग गर्मी की ही चर्चा करते दिख रहे थे. गर्मी के कारण शरीर पर पहने वस्त्र भींग जाने के कारण लोग पंखा, कूलर, एसी के सहारे गर्मी को मात देने में लग रहे. भारी उमस के कारण जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त दिख रहा था. जिले में पिछले दो दिनों से लोगों को बारिश का दर्शन भी नहीं हुआ था. हालांकि आसमान में बादल मंडराते लोगों ने देखा. इस बीच मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा. तापमान में कमी के साथ मानसून की सक्रियता थोड़ी बहुत देखी जा सकेगी. बारिश के न्यूनता के कारण जिला सुखाड़ की ओर बढ़ रहा है. खेती किसानी में लगे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन