Begusarai News : दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित एनएच 28 पर सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित एनएच 28 पर सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी बछवाड़ा पहुंचाया, जहां से बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव निवासी पप्पू राय के पुत्र बलकू राय एवं रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी रामदेव पोद्दार के पुत्र प्रमोद कुमार पोद्दार के रूप में की गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बछवाड़ा से तेघड़ा की ओर तेज गति से जा रहा एक बाइक सवार रानी एक पंचायत के मल्लिक ढाला के समीप पहुंचते ही टेंपो से टकराकर अनियंत्रित हो गया. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये.

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन