नशे में हंगामा करते दो पियक्कड़ किये गये गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में हंगामा करते दो पियक्कड़ किये गये गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है.

विज्ञापन

बलिया. स्थानीय पुलिस के द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत बडी़ बलिया वार्ड नंबर 03 निवासी स्वर्गीय बाल्मीकि गुप्ता के पुत्र शिवम कुमार को बड़ी बलिया बाजार में हंगामा करते पकड़ा गया. जबकि कस्बा वार्ड दो निवासी मो बाली के पुत्र मो इरशाद के द्वारा नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट व हंगामा करने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों नशेड़ी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन