रांग साइड से घुसे ट्रैक्टर को बचाने में ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

Author :MANISH KUMAR
Published by :MANISH KUMAR
Updated at :12 May 2026 9:59 PM
विज्ञापन
रांग साइड से घुसे ट्रैक्टर को बचाने में ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

एफसीआइ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट रतन चौक के समीप एनएच-31की फोरलेन सड़क पर मंगलवार की सुबह बालू लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठे दो सवार घायल हो गये.

विज्ञापन

बीहट. एफसीआइ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहट रतन चौक के समीप एनएच-31की फोरलेन सड़क पर मंगलवार की सुबह बालू लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर बैठे दो सवार घायल हो गये. घायलों की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कसहा गांव निवासी स्व तनिक लाल यादव के 55 वर्षीय पुत्र रामनरेश यादव और स्व राम सुंदर यादव के 50 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव उर्फ गोंगा के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही एफसीआइ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस घटना में गंभीर रूप से घायल दिनेश यादव कोस्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज हेतु बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां दिनेश यादव की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.

ट्रक के नीचे आया युवक कुछ दूर तक घसीटता हुआ चला गया

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लदा ट्रक और बाइक सवार दोनों बीहट से जीरोमाइल की ओर अपनी लेन में जा रहे थे. उसी दौरान रतन चौक के समीप एक ट्रैक्टर रांग साइड से लेन में घुसकर आ रही थी. उससे बचने के क्रम में ट्रक बायें साइड से जा रही बाइक में ठोकर मार दी, जिसके कारण बाइक चला रहे राम नरेश यादव सवार सहित गिर गये. पीछे बैठे दिनेश यादव ट्रक के नीचे आ गये और कुछ दूर तक घसीटते चले गये. उनका दोनों हाथ बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया. स्थानीय लोग जब ट्रक को खदेड़ने लगे तब ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला.

स्थानीय युवकों ने दिखायी दिलेरी

घटना के बाद जहां सैंकड़ो लोग सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे थे,वहीं रामकृष्ण,चंदन मिश्रा, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा,ज्ञानी शर्मा,मुकुंद सिंह ने पुलिस की मदद करते हुए अन्य लोगों की मदद से रक्तरंजित घायल युवक को उठाकर पुलिस की गाड़ी में डाला. सच तो यह है कि अगर सही समय पर मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ता,तो वह वहीं दम तोड़ देता. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रांग साइड से चलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.बताते चलें कि हाई कोर्ट ने भी एनएच पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं,बावजूद इसकी अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन