ePaper

begusarai news : 200 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 13 Oct 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
begusarai news : 200 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

begusarai news : इ-रिक्शा पर खगड़िया की तरफ ले जा रहे थे आरोपित

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. सूचना के आधार पर पुलिस ने 200 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप कोरेक्स के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि रविवार की रात को सूचना मिली कि इ-रिक्शा पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स एक धंधेबाज खगड़िया की तरफ ले जा रहा है. सूचना के आधार पर रिक्शा का पीछा किया गया, तो रघुनाथपुर रहुआ ढाला से आगे संदिग्ध रिक्शा देखा गया, जिसे रोककर घेर लिया गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कप सिरफ कोरेक्स बरामद हुआ. इसके बाद रिक्शा पर लदे सामान को जब्त कर रिक्शा चालक और धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमरचक्की गांव निवासी अनुरंजन यादव का 19 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन