बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता, तलाश में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग

Updated:
विज्ञापन

नदी में शव की तलाश करते स्थानीय गोताखोर

Begusarai News : बेगूसराय की बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट पर स्नान करते समय तीन किशोर लापता हो गए हैं. प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Begusarai News : थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट में स्नान करने के दौरान रविवार को तीन किशोरों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लापता किशोरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है. समाचार प्रेषण तक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी.

मंझौल से पांच बच्चे नदी में स्नान करने पहुंचे थे

बताया जाता है कि मंझौल क्षेत्र से पांच बच्चे बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट पर स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान तीन बच्चों को डूबता देख उनके साथ आए अन्य दो बच्चे वहां से भाग गए. घटना के बाद से तीनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका है. हालांकि, समाचार प्रेषण तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि नदी में वास्तव में कौन-कौन से बच्चे डूबे हैं. प्रशासन बच्चों की पहचान और घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है.

तीन किशोरों के लापता होने की सूचना

लापता किशोरों की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक स्थित धर्मराय टोला वार्ड संख्या तीन निवासी मुन्ना यादव के करीब 12 वर्षीय पुत्र पिकेश कुमार, इसी टोला निवासी अर्जुन यादव के करीब 11 वर्षीय पुत्र पवन कुमार तथा मंझौल पंचायत-तीन के वार्ड संख्या छह स्थित नित्यानंद चौक गहवर टोला निवासी बबलू सहनी के करीब 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है.

अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चल रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी नंदन कुमार और थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कैंप कर रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तीनों किशोरों की तलाश की जा रही है. प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है, ताकि नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा सके.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा

घटनास्थल पर मिली साइकिल से हुई पहचान में मदद

घटनास्थल पर मिली एक साइकिल पर ‘अमित अनुराग मंझौल’ लिखा हुआ था. इसके आधार पर प्रशासन ने शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक संध्याल उर्फ बमबम सिंह के सहयोग से मंझौल क्षेत्र में माइकिंग कराई. माइकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर लापता बच्चों की पहचान करने में प्रशासन को मदद मिली. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों किशोरों की तलाश जारी है.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु


विज्ञापन
Iftekhar Alam

लेखक के बारे में

By Iftekhar Alam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन