दिनकर कला भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, 16 टीमों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित होते प्रतिभागी

Begusarai News : बेगूसराय के दिनकर कला भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विभिन्न स्कूलों ने दी शानदार प्रस्तुति.

विज्ञापन

Begusarai News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय की ओर से दिनकर कला भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय कला की विविध छटाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उप महापौर अनीता राय, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, सामान्य शाखा की प्रभारी पूजा कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान कुमार अनुभव सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा

विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों की 16 टीमों ने लिया हिस्सा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. देशभक्ति गीत, लोक संस्कृति और भारतीय कला पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दिनकर कला भवन देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया.

संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन रामसुंदर गांधी, डॉ. प्रभा कुमारी, मुकुल कुमार और पूजा भारती ने संयुक्त रूप से किया. सभी ने अपने प्रभावी संचालन से कार्यक्रम को व्यवस्थित और रोचक बनाए रखा.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंगों को और भी जीवंत बना दिया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन