बछवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया. देखें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, रेलवे थाना, आरपीएफ पोस्ट, विद्यालयों और पंचायत भवनों में आयोजित कार्यक्रमों के बीच देशभक्ति का माहौल रहा.

प्रखंड और प्रशासनिक कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बीआरसी परिसर में बीईओ संजीव कुमार यादव और बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ अमर ज्योति ने ध्वजारोहण किया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, मनरेगा कार्यालय परिसर में प्रोग्राम पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, बछवाड़ा रेल थाना परिसर में रेल थाना प्रभारी मनीष कुमार मधुकर और आरपीएफ पोस्ट पर रेल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडे ने तिरंगा फहराया.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम

विद्यालयों में बच्चों के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हाई स्कूल नारेपुर में प्रधानाध्यापक डॉ. शिवनाथ प्रसाद और आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान ने ध्वजारोहण किया. मध्य विद्यालय सूरो में प्रधानाध्यापक यूसुफ सरवर और उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बेगमसराय में प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय समसीपुर में रंजीत प्रसाद यादव ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया. इस दौरान बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

निजी शिक्षण संस्थानों में भी फहराया गया तिरंगा

ग्लोबल स्कूल ऑफ स्पार्क में निदेशक अभय कुमार, स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन एकेडमी में निदेशक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक अमित विक्रम और संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक राजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

Also Read : बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत

पंचायत भवनों में मुखियाओं ने किया ध्वजारोहण

रानी-दो पंचायत भवन परिसर में मुखिया दीपांकर कुमार ने तिरंगा फहराया. वहीं, विशनपुर पंचायत भवन में मुखिया उदय कुमार राय और दादुपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया राम राय देवी ने ध्वजारोहण किया.

जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम, बीपीआरओ विश्वनाथ सिंह, उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शेखर राय, पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार और ओम प्रकाश यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. मौके पर समाजसेवी प्रभाकर कुमार, सुजीत सहनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमिला सहनी, पूर्व मुखिया उमेश कुंवर, कवि मनोज कुमार राहुल समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे. इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम


विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन