मटिहानी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यालयों और स्कूलों में हुआ झंडोत्तोलन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय पर ध्वजारोहण करते प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय

Begusarai News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मटिहानी प्रखंड मुख्यालय, थानों और विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Begusarai News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मटिहानी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, थाना परिसरों और पंचायत भवनों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई.

प्रखंड मुख्यालय और थानों में हुआ ध्वजारोहण

मटिहानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय ने झंडोत्तोलन किया. वहीं, मटिहानी थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नयागांव थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने झंडोत्तोलन किया. बीआरसी परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया. मटिहानी रेफरल अस्पताल सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार झा ने तिरंगा फहराया.

सरकारी और निजी विद्यालयों में बच्चों के बीच दिखा उत्साह

मटिहानी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक चंद्रकांत, केएल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक फैजुर रहमान और मध्य विद्यालय बदलपुरा में प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. उच्च माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार और प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू विद्यालय बदलपुरा में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मध्य विद्यालय लवहरचक में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार राय, मध्य विद्यालय सिहमा गंगा पार में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, मध्य विद्यालय रामनगर में प्रधानाध्यापक जय गोपाल और उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा में प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया.

विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने फहराया तिरंगा

प्राथमिक विद्यालय पथला टोल में प्रधान शिक्षक नटवर कुमार, मध्य विद्यालय रचियाही नया टोला में प्रधानाध्यापक भगवान राय और प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रचियाही नया टोला में प्रधानाध्यापक रविकांत सिंह ने झंडोत्तोलन किया. मध्य विद्यालय रचियाही दक्षिण में प्रधानाध्यापक नवीन कुमार झा और प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर में प्रधान शिक्षक अजीत कुमार पंडित ने ध्वजारोहण किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिला पुनर्वास में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार गुप्ता, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय छितरौर में प्रधान शिक्षक राम कल्याण कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने तिरंगा फहराया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहपुर में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरगपुर में प्रधानाध्यापक योगेंद्र दास और उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मथार में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया.

दरियापुर, गोरगामा और गोदरगामा के विद्यालयों में भी समारोह

मध्य विद्यालय दरियापुर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पटेल और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दरियापुर में प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार ने ध्वजारोहण किया. मध्य विद्यालय गोरगामा में प्रधानाध्यापक नवीन प्रसाद सिंह और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोदरगामा में प्रधानाध्यापक शशि रंजन प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेमरपुर सोनापुर भराठ में प्रधानाध्यापक रविशंकर कुमार और आदर्श मध्य विद्यालय सोनापुर में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार पासवान ने झंडोत्तोलन किया. Also Read : बेगूसराय में निर्वस्त्र अवस्था में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, आंख-कान के पास गहरे जख्म से हत्या की आशंका

अन्य विद्यालयों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर गौतम में प्रधानाध्यापक रामप्रवेश पासवान, मध्य विद्यालय मनिअप्पा में प्रधानाध्यापक नवीन कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन में प्रधान शिक्षक जयंती कुमारी और प्राथमिक विद्यालय सलहा में प्रधान शिक्षिका अन्नपूर्णा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. प्राथमिक विद्यालय मीनापुर में प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरीदी उत्तरी में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और प्राथमिक विद्यालय मटिहानी परिषद में प्रधान शिक्षक आनंद कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. प्राथमिक मकतब खोरमपुर में प्रधान शिक्षक दुर्गेश कुमार, कन्या उर्दू प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में प्रधान शिक्षक बृजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय हांसपुर नया टोला में प्रधान शिक्षक कमल किशोर प्रसाद सिंह, प्राथमिक विद्यालय आकाशपुर में प्रधान शिक्षक रामाज्ञा कुमार और प्राथमिक विद्यालय कौवाकोल में प्रधान शिक्षिका लवली कुमारी ने झंडोत्तोलन किया.

निजी स्कूलों में भी लहराया तिरंगा

ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, रामदीरी लवहरचक ढाला, वार्ड संख्या 19 कैथमा में निदेशक रितेश कुमार ने ध्वजारोहण किया. आवासीय ऑप्टिमम पब्लिक स्कूल, सिहमा में निदेशक सोनू कुमार और खोरमपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सह निदेशक प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

Also Read : बेगूसराय के स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर सिंह की कहानी, मजिस्ट्रेट के सामने भी नहीं झुकी मूंछें, अंग्रेजों ने दी थी छह माह की सजा

पंचायत भवनों में मुखियाओं ने किया झंडोत्तोलन

रामदीरी पंचायत-दो के पंचायत भवन में मुखिया अभय कुमार ने झंडोत्तोलन किया. मनिअप्पा पंचायत सरकार भवन में मुखिया मुरारी कुमार, सफापुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया अमित कुमार पासवान और सोनापुर पंचायत भवन में मुखिया उषा देवी ने तिरंगा फहराया. मटिहानी-दो पंचायत भवन में मुखिया आशा देवी, सिहमा पंचायत में मुखिया बमबम कुमार सिंह और बलहपुर पंचायत-दो के नयागांव में मुखिया अंकित कुमार उर्फ नन्हे सरदार ने हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया.

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रखंड में दिखा उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मटिहानी प्रखंड के विभिन्न संस्थानों और पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन