डंडारी में आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

डंडारी प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन करते प्रखंड प्रमुख व शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी

Begusarai News : डंडारी प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में आन, बान और शान से तिरंगा फहराया गया. इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई.

प्रखंड, थाना और स्वास्थ्य केंद्र में हुआ ध्वजारोहण

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख तनवीर अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार, मनरेगा कार्यालय परिसर में पीओ धर्मेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह और सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ सरिता कुमारी ने ध्वजारोहण किया.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम

पंचायत भवनों में मुखियाओं ने फहराया तिरंगा

तेतरी पंचायत भवन में मुखिया आदित्य राज वर्मा ने ध्वजारोहण किया. वहीं, महिपाटोल पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया कल्याणी देवी, कटहरी पंचायत भवन में मुखिया मो. अहसन, बांक पंचायत भवन में मुखिया अमरजीत सहनी और उत्तरी कटरमाला पंचायत में मुखिया इंद्रदेव राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राजोपुर पंचायत सरकार भवन में मुखिया अवनीश कुमार, दक्षिणी कटरमाला पंचायत भवन में मुखिया संजू देवी और डंडारी पंचायत भवन परिसर में मुखिया विभा कुमारी ने तिरंगे को सलामी दी.

Also Read : बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत

भाजपा मंडल कार्यालय में भी फहराया गया तिरंगा

भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विजय तांती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. विद्यालय परिसरों में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से उत्सवी माहौल बना रहा. कार्यक्रमों में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिनभर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा.

Also Read : बेगूसराय के स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर सिंह की कहानी, मजिस्ट्रेट के सामने भी नहीं झुकी मूंछें, अंग्रेजों ने दी थी छह माह की सजा


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन