Begusarai News : खोदावंदपुर में बस से तीन पेटी विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

Updated at : 01 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : खोदावंदपुर में बस से तीन पेटी विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

Begusarai News : खोदावन्दपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप एक बस में रखी कई बोतल विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावन्दपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप एक बस में रखी कई बोतल विदेशी शराब बरामद की है. स्थानीय पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. मंझौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष को जप्त शराब मामले का गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं. जांच के बाद आवश्यक जानकारी दिया जाएगा. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एक बस दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक आया हुआ था. मुख्यालय से खोदावन्दपुर डायल 112 की टीम को जानकारी मिला की उक्त बस में शराब रखा है. तत्काल दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक पहुंचकर डायल 112 की टीम ने बस आर. जे18 पीबी 1583 नंबर को अपने सुरक्षा घेरा में ले लिया तथा इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया.

यात्रियों से भरी बस प्रयागराज से आने की हो रही चर्चा

थाना से एसआई मनीर हुसैन दलबल के साथ पहुंचे और बस की तलाशी लिया तो बस के डिक्की से प्लास्टिक के बोरी में रखा हुआ करीब तीन पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जिसमें ऐटपीएम, ऑफिसर चॉइस एवं अन्य ब्रांड शामिल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला गांव के उक्त बस के एजेंट बताया जा रहा है. वहीं स्थानीय पुलिस ने इस मामले में बस मालिक, चालक, खलासी समेत अन्य तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इस मामले में जब एजेंट से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इन्कार किया. वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि प्रयागराज से बस आयी थी और सभी यात्री बस से उतरकर अपने- अपने घर की ओर चले गये थे. तब जाकर किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने काफी गहन जांच पड़ताल के बाद विदेशी शराब बरामद की है. बस से अवैध शराब बरामद होने की सूचना से क्षेत्र के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन