मथुरापुर में नल जल योजना की टंकी हुई ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नल जल योजना में अनियमितता एवं गुणवत्ता से खिलवाड़ आये दिन अखबारों एवं न्यूज चैनल की सुर्खियों में रहती ही है.
विज्ञापन
बलिया.
नल जल योजना में अनियमितता एवं गुणवत्ता से खिलवाड़ आये दिन अखबारों एवं न्यूज चैनल की सुर्खियों में रहती ही है. अब इस योजना में संवेदक द्वारा लगाये सामग्री में गुणवत्ता को ताक पर रखकर कर इस्तेमाल करने का मामला सोमवार को तब प्रकाश में आया जब बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड छह स्थित मथुरापुर में नल जल की टंकी ही ब्लास्ट कर गयी. आपने पहाड़ों पर ज्वालामुखी का विस्फोट होना, भूकंप से धरती का फटना, बरसात के दिनों में आकाश में बादल का फटना तो काफी सुना होगा. लेकिन किसी पानी के टंकी का ब्लास्ट होना शायद पहली बार ही सुना होगा. कुछ इसी तरह के पानी की टंकी मथुरापुर में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक ब्लास्ट होकर फट गया. जो नल जल में संवेदक द्वारा की गयी अनियमितता की पोल खोल रहा है. यह घटना क्षेत्र में आज चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड छह मथुरापुर में वर्ष 2018-2019 में नल जल योजना से पानी की टंकी लगायी गयी थी. जहां करीब 56 लाख की लागत से पानी टंकी सहित पाइप लाइन का काम संवेदक द्वारा किया गया था. करीब दो हजार आबादी वाले इस वार्ड में मात्र 500 की आबादी ही अभी तक लाभान्वित हुई है. टंकी के ब्लास्ट होने के बाद इसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी. पानी की टंकी के ब्लास्ट करने की आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनायी दी. टंकी के फटने से उसमें भड़ा सारा पानी सड़क पर फैल गया जो मुहल्ले में भी प्रवेश कर गया. इस संबंध में संबंधित वार्ड के पूर्व वार्ड पार्षद नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये. साथ ही दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि इसके अलावे नगर क्षेत्र के सभी जलमीनार पर लगे प्लास्टिक की टंकी एवं नल जल योजना के गुणवत्ता की जांच आवश्यक रूप से शासन प्रशासन के द्वारा करायी जाये. प्लास्टिक की टंकी फटने के समय अगर टंकी के नीचे कोई लोग रहते तो बड़ी दुर्घटना भी घट सकती थी. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुमित यादव ने बताया कि छह जनवरी को ही कार्यपालक पदाधिकारी को टंकी लिकेज की सूचना दे दी गयी थी. बावजूद टाल मटोल के कारण आज तक टंकी नहीं बदला गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










