धावा दल टीम ने रजौड़ा बाजार में छापेमारी कर बाल श्रमिक को कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन
धावा दल टीम ने रजौड़ा बाजार में छापेमारी कर बाल श्रमिक को कराया मुक्त

जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में श्रम संसाधन विभाग बेगूसराय के श्रम अधीक्षक के द्वारा गठित धावादल टीम के द्वारा शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के राजौड़ा बाजार में एक स्विट्स कॉर्नर से एक नाबालिक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में श्रम संसाधन विभाग बेगूसराय के श्रम अधीक्षक के द्वारा गठित धावादल टीम के द्वारा शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के राजौड़ा बाजार में एक स्विट्स कॉर्नर से एक नाबालिक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया. श्रममुक्त बाल श्रमिक को तत्काल पूर्णवास एवं कल्याण हेतु अग्रेतर कार्यवाई के लिए बाल कल्याण समिति पोखरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया. साथ ही नियोजको के विरुद्ध स्थानीय मुफसिल थाना में बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.धाबादल टीम में देव प्रिय श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी बेगूसराय सदर, दिवाकर कुमार श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी चेरियाबरियारपुर, देवशंकर वेदी श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी छौराही, राजमणि रंजन, सपोर्ट पर्सन वैशाली समाज कल्याण संस्थान, दिवाकर कुमार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुफ़सिल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन