Begusarai News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : थानाध्यक्ष

Updated at : 09 Mar 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : थानाध्यक्ष

Begusarai News : रंगों का त्योहार होली को लेकर रविवार को नीमाचांदपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. रंगों का त्योहार होली को लेकर रविवार को नीमाचांदपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की. थानाध्यक्ष ने शांति, सद्भाव, आपसी भाईचारे के बीच होली मनाने की अपील की. उन्हाेंने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैंनी नजर रहेगी. डीजे व ध्वनी विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर पुर्णत: पाबंदी रहेगी. यदि डीेजे या बॉक्स बजाते पकड़े गये तो एफआइआर दर्ज विधि सम्मत कार्रवाई जायेगी. बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने होली के दिन पुलिस गश्त तेज रखने का अनुरोध किया. संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग रखी. इस मौके पर पुलिस पदाधिकारियों व शांति समिति में उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. बैठक में अपर थानाध्यक्ष कैलाश यादव, एसआइ उपेंद्र कुमार, उप प्रमुख आनंद राज, मुखिया कृष्ण कुमार पोद्दार, अरविंद कुमार साह, ललिता देवी, पवन सदा, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार, टुनटुन पासवान, सरपंच प्रतिनिधि मो मिकाइल, उपेंद्र सदा, पंसस अनिल शर्मा, पूर्व मुखिया चंद्रचूड़ प्रसाद सिंह, समरजीत सिंह आदि उपस्थित थे. वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाने के सभागार में रविवार को थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अध्यक्षता में होली एवं ईद पर्व में विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. होलिका दहन के लिये चिन्हित स्थानो पर साढे दस बजे से 11 बजे के बीच होलिका दहन करने के लिए निर्देशित किया गया है. इस दौरान पुलिस टीम भी उक्त चिन्हित स्थलों पर निगरानी करेगी. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख स्मीता कुमारी, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, पंसस नवीन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बुटेरी सिंह, पूर्व जीप सदस्य रामबिलास महतो, उमाशंकर यादव, दयाशंकर झा, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे. मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने की. बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मटिहानी थाना क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति पूर्वक मनायी जायेगी. मौके पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, मुखिया जयंत कुमार सिंह, उपमुखिया संजय चौधरी, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, पैक्स अध्यक्ष रामाधार कुंवर, सरपंच प्रतिनिधि अनिल चौधरी, पंसस रामाश्रय साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डीजे बजाने पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

साहेबपुरकमाल प्रतिनिधि के अनुसार होली का पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने लोगों से शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का अपील करते हुए कहा कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और किसी ने इसका उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए जबरन किसी को रंग या गुलाल नहीं लगाएं इससे शांति भंग हो सकती है. बैठक में होलिका दहन का स्थल,समय निर्धारित कर सूचना प्रशासन को देने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक निगरानी की जा सकेगी. सीओ संतोष कुमार ने कहा कि होली और रमजान साथ होने के कारण प्रशासन पूरी मुश्तैदी के साथ निगरानी करने को तैयार है.मौके पर पूर्व जिला पार्षद शिवजी सिंह, सनहा पूर्वी पंचायत का मुखिया अशोक कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष मो नासिर उद्दीन,ललन राय, सरपंच नवीश कुमार शर्मा,पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव,पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,पंसस देवनंदन महतों,मुकेश यादव,किशोर पटेल,सरपंच दुर्रेज बदर सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.बखरी संवाददाता के अनुसार बखरी थाना परिसर में आगामी होली को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने की है. थानाध्यक्ष ने सभी से होली और रमजान पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. मौके पर अपर थानाध्यक्ष उदय शंकर कुमार,एसआइ अर्चना झा, शिवमुर्ती सिंह, विक्रम चौधरी,अ धिवक्ता गौरव कुमार, आरएसएस के मनोरंजन वर्मा, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान,कांग्रेस नेता कमलेश कंचन, पूर्व पंसस पंकज पासवान, मो सतार, राजकुमार राय, रजाउर रहमान आदि उपस्थित थे. बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों एवं पुलिस पदाधिकारी ने रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन