ePaper

पान समाज को आरक्षण से दूर रखने का काम कर रही सरकार : प्रो के राज

Updated at : 26 Jun 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
पान समाज को आरक्षण से दूर रखने का काम कर रही सरकार : प्रो के राज

इंडियन इंकलाब पार्टी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव स्थित पेड़ालाल दास के दरवाजे पर गुरुवार आयोजित की गई.

विज्ञापन

बछवाड़ा. इंडियन इंकलाब पार्टी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल गांव स्थित पेड़ालाल दास के दरवाजे पर गुरुवार आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पान महासंघ के अनुमंडल अध्यक्ष विजय शंकर दास ने किया. बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रो के राज व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ विनोद तांती मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए इंइपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य तांती, ततमा व पान समाज को आरक्षण दिलाना है. ताकि समाज के लोग आगे बढ़ सके. पार्टी की स्थापना के बाद से हम लोग अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे समाज की आबादी अस्सी लाख से एक करोड़ है जबकि सरकार के द्वारा वर्ष 2022-23 में सर्वे किया गया. जिसमें तांती, ततमा व पान समाज के लोगों की संख्या 22 लाख बताया गया जो ग़लत है. उन्होने कहा कि बीच-बीच में सरकार के द्वारा आरक्षण दिया गया. आरक्षण के दौरान बहुत से छात्रों को आरक्षण का लाभ के बाद नौकरी भी मिला. लेकिन आरक्षण समाप्त होते ही हमलोग पुनः निचले पैदान पर आ गए. उन्होंने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा तांती ततमा व पान समाज के उत्थान व आरक्षण को लेकर आगामी विधान सभा चुनाव में 140 सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला लिया है. जिससे विधानसभा में हमारी आवाज को बुलंद करने तथा हमारे लिए आरक्षण की मांग करने में बल मिल सके. वही जिला सचिव राम प्रीत तांती ने कहा कि सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में हमलोगों को आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति से जोड़ा गया था. लेकिन संवैधानिक त्रुटियों के कारण वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया. इस आरक्षण को समाप्त करने में वर्तमान सरकार दोषी पाए गए. पार्टी के माध्यम से हमलोगों का प्रयास है कि उस संवैधानिक पद को पुन: प्राप्त कर अपने बच्चों का भविष्य सुधार सके. वही अनुमंडल अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय पान महासंघ के सदस्यों का दायित्व है कि जिले के प्रत्येक प्रखंड पहुंचकर पान समाज के लोगों को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करने का काम किया जाय. मौके पर अखिल भारतीय पान महासंघ के बलिया अनुमंडल अध्यक्ष विजय तांती, संयुक्त सचिव कन्हैया कुमार, सचिव संजीव दास, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष संजय दास, प्रखंड संयोजक मोगल दास, विश्वनाथ दास,राम बालक दास,पेड़ालाल दास, हरेन्द्र दास, राजेश कुमार,भोला दास, दिलीप दास समेत आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन