Begusarai News : बच्चों ने नृत्य व संगीत से शिक्षकों और अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

Updated at : 09 Mar 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : बच्चों ने नृत्य व संगीत से शिक्षकों और अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध

Begusarai News : बरौनी बचपन स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद वार्ड 18 के परिसर में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी बचपन स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद वार्ड 18 के परिसर में आयोजित किया गया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि एडिशनल चीफ जुड़िशल मजिस्ट्रेट लीला एवं विद्यालय प्राचार्या मीनाक्षी भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना से किया. छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से उपस्थित सभी आगंतुक अतिथि एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विद्यालय के प्ले ग्रुप से यूकेजी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समा बांध दिया.

विद्यालय की एनुअल रिपोर्ट की गयी प्रस्तुत

प्ले ग्रुप के बच्चों का रैंप शो आकर्षण के मुख्य केंद्र रहा. विद्यालय के अकादमिक इंचार्ज मिस सुकेशी कुमारी ने विद्यालय का एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया की अगले सत्र से बचपन स्कूल में ही वर्ग एक की क्लास शुरू की जाएगी और यहां के बच्चों को कक्षा एक में नामांकन के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा. अतिथियों का स्वागत सम्बोधन विद्यालय शिक्षिका रानी कुमारी ने किया. मंच का संचालन वंदना कुमारी एवं आयुषी कुमारी ने किया. इस अवसर पर ज्ञानोदय विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव कमल सिन्हा, गौरव मिश्रा, अनुराग आनंद एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं समस्त सहयोगी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन