छतौना पहुंचा आर्मी जवान का शव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
छतौना पहुंचा आर्मी जवान का शव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

छतौना के दिवंगत आर्मी के जवान पवन पंडित का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से शनिवार को गांव पहुंचा.

विज्ञापन

नावकोठी. छतौना के दिवंगत आर्मी के जवान पवन पंडित का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से शनिवार को गांव पहुंचा.अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न दल के राजनीतिक कार्यकर्ता, कार्यकर्ता एवं लोगों का का हुजूम उमड़ पड़ा. सबेरे से ही उनके आवास तथा इर्द गिर्द काफी संख्या में लोग जमें हुए थे.वे सभी अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे.दिन के लगभग चार बजे पार्थिव शरीर गांव आया. लगभग डेढ किलोमीटर लम्बा सैकड़ों बाइक सवार युवा अपने हाथों में तिरंगा लिए काफिला में शामिल था. यह काफिला मंझौल से ही साथ हो गया.वहाँ अपने प्रिय जवान के लिए घंटों इंतजार किया. शहीद पवन अमर रहे, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. सर्वप्रथम ताबूत में इनका पार्थिव शरीर इनके पैतृक आवास पर कुछ क्षणों के लिए रखा गया. इनके पार्थिव शरीर के रखने के साथ ही स्वजनों की करूण चीत्कार से वातावरण गमगीन हो गया. उसके बाद इनका पार्थिव शरीर पंचायत भवन परिसर लाया गया.यहाँ सर्वप्रथम जबलपुर से साथ आये सेना के जवान हवलदार एन के वर्मा, हवलदार विकास बेन ने राष्ट्रीय ध्वज पार्थिव शरीर पर प्रदान कर श्रद्धांजलि दी. उसके उपरांत स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान, पूर्व विधायक राम विनोद पासवान, प्रजापति समन्वय समिति के सदस्य, विधायक प्रत्याशी रामशंकर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि इ रंजीत कुमार पमपम, जिप प्रतिनिधि डॉ राजेन्द्र शर्मा, सरपंच शांति देवी, पूर्व मुखिया महेन्द्र महतो, जयजय राम महतो सहित कई अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन