ePaper

पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

Updated at : 01 Dec 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

बछवाड़ा प्रखंड मत्स्यजीवि सहयोग समिति के पूर्व मंत्री स्व गंगा सहनी की 14वीं पुण्यतिथि पर कादरबाद गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. बछवाड़ा प्रखंड मत्स्यजीवि सहयोग समिति के पूर्व मंत्री स्व गंगा सहनी की 14वीं पुण्यतिथि पर कादरबाद गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. मौके पर दिवंगत गंगा सहनी के पौत्र अधिवक्ता प्रभात कुमार सहनी ने स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-कलम व अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री गंगा सहनी शोषितों व वंचितों के आवाज थे. गारीब-गुरबों के हक के लिए उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता है. ऐसे में उनके आदर्शों पर चलने से ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. पूर्व जिला पार्षद दुलारंचद सहनी, मुखिया अजीत चौधरी, देवनारायण सहनी, पूर्व सरपंच हसरत अंसारी, उप सरपंच प्रभात कुमार रंजन, पूर्व मुखिया मन्नान अंसारी ने पूर्व मंत्री स्व गंगा सहनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन