जनगणना-2027 की तैयारी तेज, बेगूसराय में डिजिटल डेटा संग्रहण का प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते कर्मी   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत बेगूसराय में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के डिजिटल डेटा संग्रहण को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में फील्ड कर्मियों को डीसीएचबी ऐप और वेब पोर्टल से डेटा संग्रह की प्रक्रिया सिखाई गई.

विज्ञापन

Begusarai News : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभागार में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के डिजिटल डेटा संग्रहण को लेकर 16 जुलाई से 25 जुलाई तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन शाम्हो प्रखंड के चार्ज अधिकारी एवं फील्ड फंक्शनरी ने भाग लिया.

विज्ञापन

डीसीएचबी ऐप और वेब पोर्टल से होगा डेटा संग्रह

प्रशिक्षण के दौरान नामित फील्ड फंक्शनरी को जनगणना-2027 से जुड़े कार्यों, डिजिटल प्रणाली, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया और आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई. नोडल अधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना अधिकारी पूजा कुमारी, नोडल अधिकारी नसीन कुमार निशांत तथा मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए आवश्यक आंकड़े डीसीएचबी मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से संकलित किए जाएंगे.

1 से 30 अगस्त तक करना होगा डेटा अपलोड

फील्ड कर्मियों को आवंटित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत संरचना संबंधी डेटा निर्धारित प्रारूप में डिजिटल माध्यम से संकलित कर 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच पोर्टल पर अपलोड करना होगा. ग्राम एवं नगर निर्देशिका के तहत नौ सेक्शन में क्रमशः 400 और 420 प्रकार के आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा.

शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क एवं परिवहन, बैंकिंग, विद्युत, भूमि उपयोग सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से संबंधित सूचनाओं के संग्रह की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डेटा संग्रह के लिए 31 दिसंबर 2025 को संदर्भ तिथि मानते हुए उसी तिथि तक उपलब्ध सुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा.

डेटा की शुद्धता और गोपनीयता पर विशेष जोर

मास्टर ट्रेनरों ने डेटा की शुद्धता, सत्यापन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया. फील्ड कर्मियों को निर्देश दिया गया कि डेटा प्रविष्टि में किसी प्रकार की त्रुटि या दोहराव न हो, आबादी वाले किसी भी गांव में घरों की संख्या शून्य दर्ज नहीं की जाए तथा लॉगिन आईडी और पासवर्ड की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाए.

कराया गया व्यवहारिक अभ्यास

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से डेटा संग्रहण की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे कार्य को सहज और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कर सकें. जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 के सफल, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण संचालन में सभी संबंधित कर्मियों से सक्रिय सहयोग की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन