बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बेगूसराय की पुरुष व महिला हैंडबॉल टीम का चयन
चयन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
बिहार स्टेट गेम्स 2026 के लिए बेगूसराय की पुरुष और महिला हैंडबॉल टीमों का चयन रविवार को गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ. करीब 80 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया.
Begusarai News : बिहार ओलंपिक संघ द्वारा 5 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले बिहार स्टेट गेम्स के लिए बेगूसराय जिले की पुरुष एवं महिला हैंडबॉल टीम के चयन हेतु रविवार को गांधी स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिले की दोनों टीमों के स्टेट गेम्स के लिए क्वालीफाई करने पर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा.
80 खिलाड़ियों ने लिया चयन प्रतियोगिता में हिस्सा
चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. चयन प्रक्रिया के दौरान सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज जमा किए गए तथा पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई. पुरुष वर्ग में शिवा, देव, डब्लू, मिराजुल, सजीत, नीतीश, सुमित, मानस सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया. वहीं महिला वर्ग में दीपिका, अदिति, सिया, सोनाली, अदिति (द्वितीय), अनिका, साक्षी सहित अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली.
संघ पदाधिकारियों की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया
चयन प्रतियोगिता का संचालन हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में किया गया. इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष रुपेश कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेगूसराय का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए