सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Published at :24 Apr 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है. कोरैय वार्ड संख्या 05 निवासी रामचंद्र साह के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई.

विज्ञापन

गढ़पुरा. गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है. कोरैय वार्ड संख्या 05 निवासी रामचंद्र साह के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की इलाज के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि सुमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे इस दुखद घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है. माता ममता देवी, पिता रामचंद्र साह एवं पुरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सुमित अपने घर के पास ही था. इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने उसे और उसकी बहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सुमित को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सुमित की हालत लगातार बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. परिजनों ने बताया कि एक पुत्र की मौत पहले ही हो चूका था बचा हुआ एकलौते पुत्र के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, हादसे में घायल सुमित की बहन अस्मिता का इलाज अभी जारी है लेकिन खतरे से बाहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर बेहद दुखी हैं. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करबाकर परिजनों को सौंप दिया गया. पीड़ित पक्ष के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन