पबजी खेल के दौरान बगल में रखी पिस्टल से चली गोली, किशोर की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 9:56 PM

विज्ञापन

गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरैय गांव में पव जी खेलने के दौरान बगल में रखे पिस्तौल से अचानक चली गोली से 12 वर्षीय किशोर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरैय गांव में पव जी खेलने के दौरान बगल में रखे पिस्तौल से अचानक चली गोली से 12 वर्षीय किशोर घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी श्रवण यादव के किशोर पुत्र अर्जुन कुमार एवं शिव नारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव दोनों गांव में ही पव जी खेल रहे थे. राजकुमार अपने साथ लाए लोडेड पिस्तौल बगल में रख कर अर्जुन को सिखा रहा था. उसी दौरान चली गोली अर्जुन के गाल में लगी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किया. तथा शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. घटना के बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया प्रारंभिक जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खेल-खेल के दौरान घटी है. हादसे के शिकार और आरोपित दोनों नाबालिग हैं. घटना स्थल से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस कारतूस बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्के मित्र थे. अचानक चली गोली से अर्जुन की मौत हुई है. घटना की छानबीन की जा रही है. जल्द ही दोषी पुलिस के शिकंजे में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन