आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू

गढ़हरा में विभागीय निर्देशानुसार शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ.

विज्ञापन

बरौनी. गढ़हरा में विभागीय निर्देशानुसार शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. गढ़हरा केंद्र संख्या 34 पर सहायिका कविता कुमारी, सेविका पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए. समुदाय के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज की भागीदारी बेहतर बनाये रखने पर समिति सदस्य शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित योजनाओं का लाभ मिलना सभी लाभुकों को जरूरी है. सरकार अब इस मामले में डिजिटलाइज कर रही है. उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है. इसमें स्थानीय समुदाय के सदस्यों, लाभार्थियों और अन्य हितधारकों को शामिल किया गया है. जिससे वे अपनी चिंताओं और सुझावों को भी व्यक्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके लिये सरकार कर्मियों को ट्रेनिंग दी है. स्वास्थ्य बेहतर के साथ खेल खेल में पढ़ाई पर जोर दिया गया है. इससे बच्चों का ठहराव सुनिश्चित होगा. उन्होंने पूरक पोषण यानी टीएचआर पर भी चर्चा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन