बेगूसराय: 19 जुलाई को बेगूसराय में भव्य श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की संभावना

Updated:
विज्ञापन
19 जुलाई को बेगूसराय में भव्य श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी

19 जुलाई को बेगूसराय में श्री राधा कुंज बिहारी मठ द्वारा श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन की प्रबल संभावना है. यात्रा के बाद जीडी कॉलेज मैदान में एक विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम होगा.

विज्ञापन

Begusarai News: श्रीराधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण सेंटर) के तत्वावधान में आगामी 19 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस दिव्य रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे सरयू सदन से होगा. आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक महोत्सव में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं.

इन रास्तों से होकर गुजरेगी दिव्य यात्रा

यह भव्य रथ यात्रा सरयू सदन से शुरू होकर काली स्थान, मेन रोड एवं हर-हर महादेव चौक होते हुए जीडी कॉलेज मैदान पहुंचेगी. पूरे यात्रा मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, मधुर भजन एवं गगनभेदी जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहेगा. इस दौरान बेगूसराय के श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ के साक्षात दर्शन करने और उनका रथ खींचने का महासौभाग्य प्राप्त होगा. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है.

जीडी कॉलेज मैदान में होगा भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम, मुंबई की टीम बिखेरेगी जलवा

रथ यात्रा के समापन के बाद जीडी कॉलेज मैदान में एक विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुंबई से विशेष रूप से आमंत्रित 'रॉक कीर्तन टीम' अपनी मनमोहक प्रस्तुति से युवाओं और श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर करेगी. इसके साथ ही परम पूज्य भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज का प्रेरणादायक आध्यात्मिक प्रवचन होगा, जिसके बाद भव्य आरती और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. श्रीराधा कुंज बिहारी मठ प्रबंधन ने बेगूसराय एवं आसपास के सभी धर्मानुरागियों से सपरिवार इस पावन रथ यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन