ePaper

बरौनी होकर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

Updated at : 27 Jun 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी होकर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते बढ़नी और देवघर के मध्य 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

बरौनी. श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते बढ़नी और देवघर के मध्य 05028/05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा. इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 09.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रतिदिन बढ़नी से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.20 बजे हाजीपुर, 02.15 बजे शाहपुर पटोरी, 03.10 बजे बरौनी, 03.40 बजे बेगुसराय, 05.15 बजे मुंगेर, 06.40 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 11.08.2025 तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे खुलकर 21.28 बजे सुलतानगंज, 23.15 बजे मुंगेर, अगले दिन 00.08 बजे बेगुसराय, 00.30 बजे बरौनी, 01.30 बजे शाहपुर पटोरी, 02.30 बजे हाजीपुर, 05.00 बजे छपरा एवं 09.30 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 12.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 15 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन