ePaper

Begusarai News : अष्टयाम को लेकर निकाली गयी शोभा कलशयात्रा

Updated at : 28 Jul 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : अष्टयाम को लेकर निकाली गयी शोभा कलशयात्रा

नावकोठी प्रखंड की हसनपुर बागर पंचायत के भगवती स्थान शेखपुरा में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को शोभा कलशयात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड की हसनपुर बागर पंचायत के भगवती स्थान शेखपुरा में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को शोभा कलशयात्रा निकाली गयी. इस पावन यात्रा में 231 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर जल से भरे कलश धारण कर ग्राम प्रदक्षिणा की. सभी कन्याएं पवित्र सरोवर से जल लेकर गौरीपुर, रजाकपुर, चकमुजफ्फर होते हुए गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं. वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ. पंडित वीरेंद्र पाठक ने बताया कि कलश यात्रा से यज्ञ के सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं. कलश में तीनों लोक के देवताओं का वास होता है और यात्रियों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह ने सभी कन्याओं का स्वागत किया. कार्यक्रम में सीताराम संकीर्तन और अखंड रामधुनी से माहौल भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए एक दर्जन कीर्तन मंडलियां आमंत्रित की गयी हैं. मौके पर अरविंद सिंह, रूपम सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

गढ़पुरा. प्रखंड के भंसी बाबा स्थान में अष्टयाम का आयोजन ग्रामीण के द्वारा किया गया. इसको लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें 151 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. यह कलशयात्रा पूरे भंसी गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ विधि विधान के साथ स्थापित किया गया. इस कलश शोभायात्रा में अशर्फी पासवान, दीनानाथ लाल, राजा कर्ण, मक्खी महतो, वार्ड सदस्य कारो देवी, उपसरपंच सह कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, पंचायत के मुखिया सौरभ कुमार, पैक्स अध्यक्ष अभाष कुमार झा, पूर्व पंसस श्याम बिहारी ठाकुर, दिनेश ठाकुर, शंभू ठाकुर, नंद कुमार ठाकुर, कुशो राम समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन