ePaper

चेरियाबरियारपुर में विशाल पेड़ गिरने से एसएच-55 जाम

Updated at : 16 Sep 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
चेरियाबरियारपुर में विशाल पेड़ गिरने से एसएच-55 जाम

वर्षा के दौरान बिक्रमपुर गांव में पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एसएच-55 पर एक विशाल जलेबी का पेड़ गिर गया.

विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर. वर्षा के दौरान बिक्रमपुर गांव में पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एसएच-55 पर एक विशाल जलेबी का पेड़ गिर गया. इस पेड़ के गिरने से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया. आसपास के ग्रामीणों नें बताया कि साढ़े चार बजे के आसपास हो रही वर्षा के बीच विशाल जलेबी का पेड़ तेज आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़ा. गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर अथवा गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आया. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. सड़क जाम होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. इस दौरान राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी. सूचना पर थाने से एएसआई धीरज कुमार ने वहां पहुंच कर वनकर्मियों से संपर्क कर मज़दूरों को बुलवाया तब जाकर पेड़ को काट कर हटाया गया. इसके बाद करीब ढाई घंटे तक रहा जाम खत्म हुआ. इस बीच क्षेत्र की बिजली भी कटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन