Begusarai News : चक्का को हराकर समसा की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 02 Mar 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : चक्का को हराकर समसा की टीम ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Begusarai News : ओम प्रिंस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला का आयोजन रविवार को किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने किया.

विज्ञापन

नावकोठी. ओम प्रिंस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला का आयोजन रविवार को किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया संघ के जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने किया. इस अवसर पर चक्का ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाया.चक्का की ओर से रामप्रीत ने 57 रन की पारी खेली.

मैच देखने के लिए काफी संख्या में पहुंचे थे लोग

जवाब में समसा की टीम 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया. समसा की ओर से विकाश ने नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी. मैन ऑफ द मैच विकास कुमार को दिया गया.वहीं मैन ऑफ द सीरीज राजा विशाल को दिया गया. मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने विजेता टीम के कप्तान को और उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान किया. इस अवसर पर सन्नी कुमार सिंह, मनीष पाठक मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन