घर पर शिमला मिर्च से तैयार करें ये स्वादिष्ट रेसिपीज 

Updated at : 17 Mar 2026 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Shimla Mirch Recipe Ideas

शिमला मिर्च से बनी हुई रेसिपी (AI generated Image)

Shimla Mirch Recipe Ideas: किचन में शिमला मिर्च रखी है और सोच रहे हैं इससे क्या बनाएं? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, यहां दिए गए कुछ टेस्टी रेसिपीज को आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Shimla Mirch Recipe Ideas: घर में अक्सर शिमला मिर्च को फास्ट फूड या भुजिया बनाने में इस्तेमाल जरूर किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप कई तरह के स्वादिष्ट डिश आसानी से तैयार कर सकते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको शिमला मिर्च से बनने वाली कुछ टेस्टी और आसान रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें बनाकर आप अपने खाने को और मजेदार बना सकते हैं. 

दही शिमला मिर्च 

शिमला मिर्च को टुकड़ों में काटकर हल्का भून लें. अब एक बर्तन में दही फेंट लें और उसमें हल्दी, नमक, हरी मिर्च डालकर भुनी हुई शिमला मिर्च मिलाएं. एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा डालें, फिर दही और मिर्च का मिश्रण डालकर 5 मिनट पकाएं. लास्ट में आप हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

भरवां शिमला मिर्च 

शिमला मिर्च को बीच से काटकर उसके बीज निकाल दें. उबले हुए आलू और कद्दूकस किए हुए पनीर को एक बाउल में मिलाएं. इसमें हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर भरावन  तैयार करें. अब शिमला मिर्च के अंदर तैयार मिश्रण भरें. इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और भरवां मिर्च को धीमी आंच पर ढककर 10-12 मिनट पकाएं. हल्का सुनहरा रंग के होने के बाद ये बनकर तैयार हो जाती हैं. 

शिमला मिर्च की चटनी 

चटनी बनाने के लिए आप शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया को मिक्सी में डालकर पीस लें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. अब इसमें नींबू का रस और नमक मिलाएं. इस तरह आप शिमला मिर्च की चटनी तैयार कर सकते हैं. 

शिमला मिर्च की सब्जी 

कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा भूनें. फिर टमाटर डालकर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. अब इसमें कटे हुए शिमला मिर्च डालकर ढककर अच्छे से पकाएं. लास्ट में आप इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

यह भी पढ़ें: बिना गैस के भी बन सकता है स्वादिष्ट खाना, ट्राई करें ये 5 चीजें

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola