ePaper

Begusarai News : सहरसा ने सुपौल को एक विकेट से किया पराजित

Updated at : 18 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : सहरसा ने सुपौल को एक विकेट से किया पराजित

Begusarai News : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर - 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला सुपौल और सहरसा के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला सुपौल और सहरसा के बीच खेला गया. जिसमें सुपौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 47 ओवर में सभी विकेट खोकर 359 रन बनाए. सुपौल की ओर से गुलशन कुमार ने 133 रन और सादिक राजा 63 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से आयुष ने 3 विकेट और पुष्कर तथा नीतीश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 49 ओवर में 9 विकेट पर 359 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

सहरसा के मो साहिल राज बने मेन ऑफ द प्लेयर

सहरसा की ओर से मो साहिल राज ने 149 तथा लव कुमार ने 76 रन बनाए. वहीं पर गेंदबाजी करते हुए सुपौल की ओर से गुलशन कुमार ने 5 विकेट और शादिक राजा 3 विकेट प्राप्त किए. मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार मो साहिल राज को दिया गया. मौके पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कृष्ण मोहन पप्पू, प्रतीक भानु ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे. आज का मुकाबला सहरसा और खगड़िया के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन