ePaper

Begusarai News : व्यवस्था किये बगैर वसूली नहीं होनी चाहिए : मंत्री

Updated at : 19 May 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : व्यवस्था किये बगैर वसूली नहीं होनी चाहिए : मंत्री

नगर परिषद बीहट द्वारा जीरोमाइल में छोटी वाहनों के पड़ाव की बंदोबस्ती को लेकर नगर परिषद बीहट कार्यालय परिसर में सोमवार को सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रेस वार्ता काफी गहमागहमी के बीच शुरू हुई.

विज्ञापन

बीहट. नगर परिषद बीहट द्वारा जीरोमाइल में छोटी वाहनों के पड़ाव की बंदोबस्ती को लेकर नगर परिषद बीहट कार्यालय परिसर में सोमवार को सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रेस वार्ता काफी गहमागहमी के बीच शुरू हुई. सांसद ने काफी धैर्य के साथ आम लोगों के अलावा नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप की बातों को सुना. उन्होंने कहा कि शिकायत मिली कि जगह-जगह टैक्स वसूले जा रहे हैं. टेंडर करने से पहले व्यवस्था बनायी जानी चाहिए थी. सरकारी जमीन पर हो या किराए की जमीन पर हो, व्यवस्था तो होनी ही चाहिए जिस तरह से अभी बीहट नगर परिषद कार्यालय अभी किराये के मकान में चल रहा है. इसी तरह स्टैंड के लिए भाड़े पर जगह लेकर व्यवस्था करें, जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक वसूली पर रोक रहेगी. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ऐसी व्यवस्था करे कि जिला में कहीं भी वाहन पड़ाव हो, वहां वाहन चालकों और यात्रियों के लिए व्यवस्था होनी चाहिये. टेंडर में बोली जब अधिक पहुंचेगी तो स्वाभाविक रूप से टेंडर लेने वाले अधिक पैसा वसूलेंगे और ऐसी शिकायत आती ही रहेगी. डीएम, एग्जीक्यूटिव और नगर परिषद बोर्ड से कहा है कि जब तक टेंपो स्टैंड की पूरी व्यवस्था नहीं कर लें, वसूली बंद रहे. जीरोमाइल, सिमरिया घाट,बीहट सभी जगह व्यवस्था होनी चाहिए. एनएच पर टैक्स वसूल करने का किसी को अधिकार नहीं है. इस संबंध में एनएचएआइ के अधिकारियों से बात हुई है.टैक्स वसूलना नगर परिषद का अधिकार क्षेत्र है, लेकिन व्यवस्था किये बगैर वसूली नहीं होनी चाहिए.प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य पार्षद बबीता देवी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और सांसद के समक्ष ही कार्यपालक पदाधिकारी से कार्यक्रम की विधिवत जानकारी नहीं देने को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की.मुख्य पार्षद ने बंदोबस्ती की प्रक्रिया को नियम विरुद्ध करार दिया और कहा इसकी जानकारी ना तो मुझे और ना ही सशक्त कमेटी को दी गयी. इस मौके पर भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, केशव शांडिल्य, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रधान लिपिक राजकुमार सहित सभी पार्षद व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित रहेगा. नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने कार्यालय आदेश संख्या-502 के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि 13 मई को नगर परिषद बीहट द्वारा जीरोमाइल दिनकर गोलंबर पर छोटी वाहन पड़ाव से संबंधित किये गये सैरात का वाहन चालकों व मालिकों द्वारा किये गये विरोध के कारण प्रशासनिक दृष्टिकोण से संवेदक को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक राशि वसूली पर रोक लगायी गयी है. मांगों के अनुरूप उक्त स्थल पर यात्री पड़ाव, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपरांत ही पुन: राशि वसूली के संबंध में कोई भी अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी. सैरात से संबंधित वसूली तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन