राधा-कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन
राधा-कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

वोट हमारा है अनमोल, नहीं लेगें इसका कोई मोल, छोड़कर सारे काम, पहले चलों करें मतदान, एक वोट से होता है जीत हार, वोट नहीं हो मेरा बेकार आदि स्लोगन से मतदाता जागरूकता भ्रमण मार्ग गूंज उठा.

विज्ञापन

नावकोठी. वोट हमारा है अनमोल, नहीं लेगें इसका कोई मोल, छोड़कर सारे काम, पहले चलों करें मतदान, एक वोट से होता है जीत हार, वोट नहीं हो मेरा बेकार आदि स्लोगन से मतदाता जागरूकता भ्रमण मार्ग गूंज उठा.राधा और कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन करैटाड समसा में मतदाता जागरूकता रैली के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह के तहत पोषक क्षेत्र के भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा मतदान में सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रेरित किया.सामुदायिक समन्वयक विकास कुमार ने कहा कि स्वच्छ मतदान के बदौलत ही स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना संभव है. मतदाता के द्वारा डाले गए वोट के सहारे ही अपना सही प्रतिनिधि का चयन किया जाता है. इसके लिए 6 नवम्बर को होने वाले विधानसभा मतदान हेतु प्रत्येक मतदाताओं से पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उपस्थित जीविका दीदियों को इस चुनाव में आस्था रखते हुए खुद वोट डालने तथा आसपास के वोटर को वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई.मौके पर पिंकी कुमारी, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, निर्मला कुमारी, संजू कुमारी, सुधा कुमारी सहित कई जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन