एबीवीपी के प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने रचा इतिहास, सहायक आचार्य चयन में बिहार में EWS श्रेणी में प्रथम स्थान

Updated:
विज्ञापन
पुरुषोत्तम कुमार ने सहायक प्राध्यापक साक्षात्कार में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बिहार में पाया प्रथम स्थान

Begusarai News : एबीवीपी के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने इतिहास विषय में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उत्तर बिहार प्रदेश मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य चयन प्रक्रिया के साक्षात्कार में उन्होंने इतिहास विषय की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

गांव से शुरू हुई शिक्षा, पीएचडी तक का तय किया सफर

डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय जिले के दामोदरपुर गांव से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने शहर के महंत राम जीवन दास कॉलेज से विज्ञान संकाय में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की. आगे जीडी कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की. वर्ष 2023 में उन्होंने इतिहास विषय से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) भी उत्तीर्ण की.

छात्र राजनीति और संगठन में निभाई अहम भूमिका

शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ डॉ. पुरुषोत्तम कुमार छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2019 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति की शुरुआत की. वे जीडी कॉलेज छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे, जहां उन्होंने छात्रों का नेतृत्व किया. इसके अलावा एबीवीपी में नगर मंत्री, जिला संयोजक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा उत्तर बिहार के प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी रहे सक्रिय

डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं. वे विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी विजेता प्रतिभागी रह चुके हैं. उनकी इस सफलता पर सामाजिक, शैक्षणिक और छात्र संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन