बेगूसराय के सभी 18 प्रखंडों में जीविका दीदियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदियों ने विकसित भारत संकल्प अभियान में लिया भाग

Begusarai News : बेगूसराय में जीविका दीदियों ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान में भाग लिया और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय जिले के सभी 18 प्रखंडों में रविवार को जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' में भाग लिया. अभियान के तहत ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.

लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ीं जीविका दीदियां

कार्यक्रम के दौरान जीविका के ग्राम संगठनों और संकुल स्तरीय संघों में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया. इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी प्राप्त की.

नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, समुदाय और विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का भी संकल्प व्यक्त किया.

समाज में जागरूकता फैलाने का किया आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने सामूहिक रूप से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन