Begusarai News : चोरी के बर्तन की खरीद-बिक्री में संदिग्ध दुकानदार को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 28 Feb 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : चोरी के बर्तन की खरीद-बिक्री में संदिग्ध दुकानदार को पुलिस ने दबोचा

Begusarai News : शुक्रवार की देर शाम बरौनी के अजित पत्रकार पथ रोड स्थित बर्तन की एक दुकान में दो थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुकानदार को चोरी की बर्तन खरीदारी किए जाने को लेकर हिरासत में लिया.

विज्ञापन

बेगूसराय. शुक्रवार की देर शाम बरौनी के अजित पत्रकार पथ रोड स्थित बर्तन की एक दुकान में दो थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दुकानदार को चोरी की बर्तन खरीदारी किए जाने को लेकर हिरासत में लिया. देर शाम हुई गढ़हरा एवं फुलवड़िया थाना की पुलिसिया कार्रवाई को देखते हुए राहगीरों एवं आम लोगों की भीड़ लग गई. सूत्रानुसार बताया जाता है कि तकरीबन एक माह पूर्व गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में चोरी की घटना घटित हुई थी. जिस मामले में पुलिस को इनपुट प्राप्त हुई कि उक्त घर में चोरी हुई बर्तन को चोरों ने दुकान में जाकर बेचा है. जिसके पश्चात् इनपुट के आधार पर गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ने फुलवड़िया थाना पुलिस की मौजूदगी में अजीत पत्रकार पथ रोड स्थित एक बर्तन की दुकान में पहुंचकर संदिग्ध दुकानदार को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मसलन इस कार्रवाई से वहां कुछ क्षणों के लिए हड़कंप मच गया. इस संबंध में गढ़हरा एसएचओ सुमंत चौधरी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत मामला स्पष्ट हो पाएगा. वहीं दबी जुबान से लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही थी. यथा, जमाना बदल रहा है और चोरों ने भी चोरी करने का तरीका बदल लिया है. शातिराना चोर अपनी शातिर बुद्धि का प्रयोग बर्तन चोरी करने में लगाता है और सफल भी हो जाता है. उसके लिए क्या ताला, क्या दरवाजा…? एक चोर जो न केवल घर में घुसकर बर्तन चोरी की घटना को अंजाम देता है बल्कि उसे दुकान में जाकर बेच देता है और दुकानदार भी कम कीमत पर चोरों से बर्तन खरीद ऊंची कीमतों पर ग्राहकों से बेच देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन