बरौनी में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
घायल युवक की तस्वीर

घायल युवक की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय के बरौनी में एनएच-28 पर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड मुख्यालय के समीप मोती चौक स्थित एनएच-28 पर शनिवार देर रात सब्जी से लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पार करने के लिए खड़ी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर

घायलों की पहचान गढ़हरा थाना क्षेत्र के ठकुरीचक निवासी मो. जावेद और बरौनी थाना क्षेत्र के हवासपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बरौनी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया गया.

पुलिस को सूचना नहीं मिलने का लगाया आरोप

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने डायल 112 और बरौनी थाना को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद ग्रामीणों ने बरौनी के बीडीओ को घटना की जानकारी दी. बीडीओ की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताई घायलों की स्थिति

बरौनी सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर किया गया है.

पुलिस ने जब्त किए वाहन, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिकअप के खलासी को पुलिस ने पकड़ लिया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में बरौनी थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.

Also Read : नवादा में देवधा कॉलेज मोड़ पर अनियंत्रित बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल



विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन