Begusarai News : जिले को प्रमंडल बनाने के लिए सीएम को भेजे जायेंगे एक लाख पोस्टकार्ड

Updated at : 01 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : जिले को प्रमंडल बनाने के लिए सीएम को भेजे जायेंगे एक लाख पोस्टकार्ड

Begusarai News : बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अब यह अभियान काफी जोर पकड़ने लगी है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अब यह अभियान काफी जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में मार्क्समैन कोचिंग कालीस्थान में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेगूसराय प्रमंडल बनाने के लिए प्रथम चरण में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड के माध्यम से बेगूसराय की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जायेगा कि बेगूसराय को बिहार सरकार द्वारा प्रमंडल घोषित किया जाये. पोस्ट कार्ड भेजने का अभियान शुरू हो गया है. कई मोहल्ले में खुशी से पत्र लिख कर बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध सभी कर रहे हैं. दूसरा चरण में सभी पंचायत स्तर पर बेगूसराय प्रमंडल जन जागरण अभियान निकला जायेगा.

कालीस्थान में बेगूसराय को प्रमंडल बनाओ समिति की हुई बैठक

बैठक में प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय प्रमंडल बिहार के सभी प्रमंडल से अधिक क्षमता रखता है. संपूर्ण बिहार में सबसे अधिक राजस्व बेगूसराय से सरकार को जाता है. प्रमंडल बनने से बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, विश्वविद्यालय, हवाई उड़ान, मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि महाविद्यालय, पर्यटन कार्यालय सहित सैकड़ों पर प्रमंडलीय स्तरीय कार्यालय खुलेंगे तथा प्रमंडल आयुक्त आयेंगे. बेगूसराय का हर व्यक्ति की आमदनी बढ़ेगा तथा लाखों लोगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बैठक की अध्यक्षता आलोक अग्रवाल ने की. संचालन अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, विकास विद्यालय के निदेशक राज किशोर सिंह मार्क्समैन के निदेशक कल्याण जी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, डॉक्टर रोशन कुमार, दधीचि देह समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, आरसीपीएसएम कॉलेज के निदेशक रविंद्र मनोहर, वरिष्ठ कलाकार संतोष प्रभाकर, राजेश कुमार उर्फ छोटू ,कल्याण, नीरज शांडिल्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन