लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेक्षक ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:01 PM

विज्ञापन

कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षक मो तैयब की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सातों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए

विज्ञापन

बेगूसराय. कारगिल भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रेक्षक मो तैयब की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सातों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने चुनावी तैयारी के बारे में बिंदुबार बताया. वहीं एसपी मनीष ने विधि व्यवस्था संबंधित तैयारी के बारे में जानकारी दी. प्रेक्षक ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी से तैयारी के बारे में बिंदुबार जानकारी ली. सभी निर्वाची पदाधिकारी को मतदान के दिन दिव्यांग वोटर को दी जाने वाली सारी सुविधाओं के बारे में प्रेक्षक ने बिंदुबार बताया. बैठक के दौरान प्रेक्षक ने आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने का निर्देश दिया, साथ ही संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. सभी डीएसपी को गहन वाहन जांच, कैश जप्ती आदि के बारे में निर्देश दिया. वहीं मतदाता जागरूकता के लिये सभी निर्वाची पदाधिकारी को अभियान चलाने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि जिले के विभिन्न अंचलों में विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातारन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोटरों से मतदान करने के लिए अपील की जा रही है. बैठक में एडीएम राजेश कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन