ePaper

begusarai news : सामाजिक न्याय के पुरोधा बने केंद्र में मोदी, तो राज्य में नीतीश : सम्राट चौधरी

Updated at : 29 Oct 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
begusarai news : सामाजिक न्याय के पुरोधा बने केंद्र में मोदी, तो राज्य में नीतीश : सम्राट चौधरी

begusarai news : वीरपुर में उपमुख्यमंत्री ने की चुनावी जनसभा को संबोधित

विज्ञापन

वीरपुर. देश में सामाजिक न्याय के पुरोधा बने नरेंद्र मोदी व बिहार में नीतीश कुमार 2005 से पहले बिहार की स्थिति बद से बदतर थी. 20 वर्षों से भी अधिक पीछे जा चुकी थी बिहार. लालू यादव की सरकार में अपहरण की फैक्ट्री चलती थी. वर्तमान विधानसभा चुनाव में एकतरफ विनाश तो दूसरी तरफ विकास का मुद्दा छाया हुआ है. अब फैसला तो जनता-जनार्दन के हाथों में है. उक्त बातें राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को स्थानीय बीपीएस हाइस्कूल वीरपुर के मैदान में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी कुंदन कुमार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कहीं. उन्होंने कहा कि आरजेडी के घोषणा पत्र में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ही गायब कर दिया है. यहां तो हर कोई लवकुश के वंशज है और हमारे आराध्य देव प्रभु श्री राम है. प्रभु श्री राम 450 वर्षों से अधिक टेंट में रहे और सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही केंद्र की मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया. वहीं बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. लालू यादव ने 15 वर्षों में एक लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाये और उनके पुत्र तेजस्वी यादव घर-घर सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं. पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने 18 लाख से भी अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी. जीविका दीदियों को हाल ही में रोजगार के लिए 10 हजार रुपये दिये गये हैं और आगे भी एनडीए की सरकार बनने पर दिये जायेंगे. जिनके खाते में अब तक रुपये नहीं गये हैं तीन नवंबर को जायेंगे. नीतीश व मोदी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में अनगिनत कार्य किये हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि नीतीश व मोदी की सरकार में चहुंमुखी विकास हो रही ह. प्रत्याशी कुंदन कुमार ने कहा वीरपुर प्रखंड की बहुप्रतीक्षित सड़क, पुल, पुलिया व अस्पताल का निर्माण किया गया है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, उप मेयर व बीजेपी नेत्री अनिता राय, स्मिता कुमारी, मंडल अध्यक्ष वीरसेन कुमार विक्रम, प्रमोद चौधरी, पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार पप्पु, रंजीत कुमार पप्पू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन