जनता दरबार में नये व पुराने मामले की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में नये व पुराने मामले की हुई सुनवाई

थाना परिसर डंडारी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल पांच मामले की सुनवाई सीओ कुमार अभिषेक एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

डंडारी. थाना परिसर डंडारी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल पांच मामले की सुनवाई सीओ कुमार अभिषेक एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. जिसमें चार पुराना एवं एक नया मामला शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी मामले में आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. मौके पर हल्का कर्मचारी सत्येंद्र, अभिषेक कुमार, रुपेश कुमार सहित सभी अंचल अमीन उपस्थित थे. वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाने के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस संबंध में राजस्व कर्मचारी घनश्याम कुमार ने बताया है कि पूर्व का लंवित मामला छह एवं एक नये मामले सहित सात में एक भी मामलों का निष्पादन नहीं हो सका. इस अवसर पर थाना के पु,अ,नि राकेश कुमार यादव अंचल डाटा इंट्री आपरेटर गुंजेश कुमार सहित दर्जनों फरियादी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन