Begusarai News : छौड़ाही में हनुमान मंदिर के पास दिखा सांप; देखने उमड़ी भारी भीड़, वन विभाग को दी सूचना

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 May 2026 9:17 AM

विज्ञापन

इब्राहिमपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का सांप

लोगों ने इसे सामान्य सांप समझा, लेकिन जब उसके मोटे शरीर, भूरे रंग और उस पर बनी अजीब आकृतियों को देखा गया, तो लोग हैरान रह गए.कुछ बुजुर्गों ने इसके आकार को देख इसे 'दोमुंहा सांप' (रेड सैंड बोआ) बताया, जो कि काफी दुर्लभ माना जाता है.

विज्ञापन

Begusarai News: (अंजन कुमार आकाश) बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के सिंहमा पंचायत अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बन गया, जब मुख्य ग्रामीण सड़क पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक अजीबोगरीब और रहस्यमयी सांप देखा गया. सड़क किनारे इस विशालकाय और अनोखे सांप के दिखने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

दोमुंहा, अजगर और रसेल वाइपर बता रहे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक सड़क किनारे इस सांप पर लोगों की नजर पड़ी. पहली नजर में लोगों ने इसे सामान्य सांप समझा, लेकिन जब उसके मोटे शरीर, भूरे रंग और उस पर बनी अजीब आकृतियों को देखा गया, तो लोग हैरान रह गए.कुछ बुजुर्गों ने इसके आकार को देख इसे ‘दोमुंहा सांप’ (रेड सैंड बोआ) बताया, जो कि काफी दुर्लभ माना जाता है.कड़े चक्कों और रंग-रूप को देखकर कई युवकों ने इसके ‘अजगर का बच्चा होने की आशंका जताई.कुछ लोगों ने इसके खतरनाक ‘रसेल वाइपर’ (Viper) होने का दावा करते हुए लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी.

ग्रामीणों ने घेराबंदी की, पकड़ने से रोका

भीड़ के बीच कुछ उत्साहित युवाओं ने सांप को पकड़ने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की, लेकिन मौके पर मौजूद समझदार ग्रामीणों ने उन्हें सख्त लहजे में रोक दिया. ग्रामीणों ने वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा दिखाते हुए सांप को चारों तरफ से घेरकर एक सुरक्षित दूरी बना ली, ताकि वह किसी रिहायशी घर में न घुसे और न ही किसी को नुकसान पहुंचाए. लोग दूर से ही मोबाइल में इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में जुटे रहे.

अब वन विभाग की टीम पर टिकीं निगाहें

स्थिति की गंभीरता और किसी संभावित खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को द.वन विभाग की रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी और आगामी बरसात के मौसम में अक्सर सांप अपने बिलों से निकलकर सुरक्षित स्थानों और भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों की ओर आ जाते हैं.

Also Read: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बेगूसराय में 1200 मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को भारी परेशानी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन