फौजी की वर्दी में आये बदमाशों ने दो गांवों में मारपीट कर सात बकरियां व मोबाइल लूटे

Published at :24 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
फौजी की वर्दी में आये बदमाशों ने दो गांवों में मारपीट कर सात बकरियां व मोबाइल लूटे

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला, जहां अलग-अलग गांवों में फौजी की वर्दी पहनकर व चार पहिया वाहन से पहुंचे अपराधियों ने मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला, जहां अलग-अलग गांवों में फौजी की वर्दी पहनकर व चार पहिया वाहन से पहुंचे अपराधियों ने मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया. इन वारदातों में कुल सात बकरियां और एक मोबाइल फोन लूट लिए गये. लगातार हुई घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना मेघौल गांव के सहनी टोला वार्ड संख्या 9 में घटी, जहां बोलेरो से पहुंचे पांच-छह की संख्या में फौजी वर्दीधारी बदमाशों ने सहदेव सहनी के घर पर धावा बोला. बदमाशों ने उन पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए तलाशी के नाम पर मारपीट की. विरोध करने पर सहदेव सहनी को लाठी-डंडों से पीटा गया और उनकी तीन बकरियां खोलकर वाहन में लाद ली गयी. इसके बाद बदमाशों ने पास के राम उदय सहनी के घर से भी एक बकरी खोल ली और फरार हो गये. वहीं दूसरी घटना बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव स्थित वार्ड संख्या 11 में घटी. यहां बिजली कटौती का फायदा उठाकर चार पहिया वाहन से आए अज्ञात चोरों ने राम प्रसाद महतो की एक बकरी, दिलीप कुमार महतो की एक बकरी व एक मोबाइल फोन तथा रंजीत चौधरी की दो बकरियां रस्सी काटकर चोरी कर ली. गृहस्वामियों ने बताया कि बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर धमकी देते हुए सभी सामान गाड़ी में लादकर फरार हो गये. लगातार दो गांवों में हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, हालांकि अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन