ट्रेन से कटने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jul 2024 10:09 PM
ट्रेन से कट जाने से एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन निवासी स्वर्गीय मौजेलाल महतो के 55 वर्षीय पुत्र जीवछ महतो के रूप में की गयी. यह दुर्घटना रविवार की दोपहर समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप हुई.
खोदावंदपुर (बेगूसराय). ट्रेन से कट जाने से एक अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन निवासी स्वर्गीय मौजेलाल महतो के 55 वर्षीय पुत्र जीवछ महतो के रूप में की गयी. यह दुर्घटना रविवार की दोपहर समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप हुई. जानकारी के अनुसार जीवछ महतो समस्तीपुर जाने के लिए रोसड़ा में ट्रेन पकड़ने के लिए गये हुए थे. सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में वह नीचे गिर गये, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जीवछ महतो की मौत की खबर सुनते ही बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. वहीं अधेड़ व्यक्ति की मौत से उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी दहाड़ मारकर रो रही थी, जबकि उसके तीनों पुत्र व दो पुत्रियां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. अधेड़ जीवछ की मौत की सूचना से दर्जनों लोगों की भीड़ उसके घर जुट गये और लोगों के आंखों में आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहा था. हलांकि इस हादसे को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










