जनसुराज पार्टी ने खोदावंदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जनसुराज पार्टी ने खोदावंदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

जन सुराज पार्टी की ओर से गुरुवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा पेठिया गाछी परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. जन सुराज पार्टी की ओर से गुरुवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा पेठिया गाछी परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकु राय ने की. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महिला प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं. उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की नीतियों की तीखी आलोचना की. पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज के समय में बिना रिश्वत का कोई काम नहीं होता. सर्वे के नाम पर लूट मची हुई है और सरकारी विभागों की कार्यशैली जनविरोधी बन चुकी है. वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार ने प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किये गये जन सुराज अभियान के उद्देश्यों को विस्तार से बताया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया टिंकू राय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि लोग जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करें. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव एक अच्छे पिता हो सकते हैं, जो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य के युवाओं की शिक्षा और रोजगार की चिंता किसी को नहीं है. सम्मेलन में मालपुर गांव के वार्ड सदस्य चन्दु पासवान, मेघौल ग्राम के राम किशोर सिंह ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिल सकें. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को फूल माला एवं चादर भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया. सम्मेलन में अनुमंडल युवा अध्यक्ष रवि रौशन, दिनेश साह, कैलाश पासवान, डॉ लुकमान हकीम, कैलाश चौरसिया, प्रमोद यादव, भोला पासवान, सिहासन देवी और नीलम देवी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें. मौके पर सुनील कुमार उर्फ महात्मा राय, भूषण कुमार महतो, एलआरपी राज बब्बर चौधरी, मनोज दास, लालबाबू महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन