Begusarai News : महिला उत्थान व विकास के लिए संचालित कार्यक्रम की दी जानकारी

Updated at : 08 Mar 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : महिला उत्थान व विकास के लिए संचालित कार्यक्रम की दी जानकारी

Begusarai News : अंतरराष्अ्रीय महिला दिवस पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये.

विज्ञापन

नावकोठी. अंतरराष्अ्रीय महिला दिवस पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये.पंचायती राज विभाग के द्वारा सभी पंचायत के महादलित टोला में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित मुखिया ने किया. चौपाल में पंचायत सचिव ने सरकार द्वारा महिला उत्थान और विकास के विभिन्न संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी. प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया.

महादलित टोले में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन

चकमुजफ्फर विद्यालय में कन्हैया कुमार ने महिलाओं के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की. समसा पंचायत भवन पर जनसुरज विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.बखरी के पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने बताया कि महिलाओं को उचित मान सम्मान मिले और यदि जन सुराज की सरकार बनती है तो हर महिलाओं को 4 प्रतिशत के सालाना ब्याज पर महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए रुपये उपलब्ध कराया जायेगा.युवा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि महिलाओं के साथ हत्याएं,मारपीट,यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. सरकार महिलाओं के मान एवं रक्षा सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन