बालक वर्ग में बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 48-44 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
बालक वर्ग में बेगूसराय की टीम ने समस्तीपुर को 48-44 से किया पराजित

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीहट में शुक्रवार की शाम प्रथम बिहार राज्य अंडर-18 बालक-बालिका जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बीहट. बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीहट में शुक्रवार की शाम प्रथम बिहार राज्य अंडर-18 बालक-बालिका जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं लखीसराय की बालक वर्ग की टीम ने भाग लिया. जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ चैयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, संरक्षक रामविलास सिंह, प्रो अरविन्द कुमार सिंह,बेगूसराय जिला क���ड्डी संघ सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, भवेश कुमार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, भूमि पूजन उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. बालक वर्ग में खेले गये मैच में दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 39-12, बेगूसराय ने समस्तीपुर को 48-44,लखीसराय ने दरभंगा को 36-12 अंकों से पराजित किया. इसके साथ ही बालक वर्ग की जोनल टीम का गठन बेगूसराय एवं लखीसराय के खिलाड़ियों के साथ किया जायेगा. निर्णायक की भूमिका में आदित्य कुमार अंबर, नंदन कुमार मिश्र, पुलकित कुमार, अमोल कुमार मिश्रा, रामप्रीत, निशांत कुमार, अमरेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे. शनिवार की शाम बालिका वर्ग का जोनल कबड्डी मुकाबला आयोजित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन