पुरुष वर्ग में फुटबॉल में मेघालय ने वेस्ट बंगाल को 3-1 से हराया

Updated at : 10 May 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में फुटबॉल में मेघालय ने वेस्ट बंगाल को 3-1 से हराया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 अंतर्गत बेगूसराय जिला के यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच के छठे दिन यमुना भगत स्टेडियम, खेल गांव बरौनी में पुरुष ग्रुप ए का मैच वेस्ट बंगाल एवं मेघालय के टीमें के बीच सुबह साढ़े सात बजे से खेला गया.

विज्ञापन

तेघड़ा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 अंतर्गत बेगूसराय जिला के यमुना भगत स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच के छठे दिन यमुना भगत स्टेडियम, खेल गांव बरौनी में पुरुष ग्रुप ए का मैच वेस्ट बंगाल एवं मेघालय के टीमें के बीच सुबह साढ़े सात बजे से खेला गया. शानदार मुकाबला का शुरूआत मुख्य अतिथि तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों एवं सहायक मैच रेफरी से परिचय प्राप्त कर किया. दोनों टीम का शानदार मुकाबला को देखने के लिए यमुना भगत स्टेडियम के मैदान पर हजारों की संख्या में खेलप्रमी प्रतिदिन मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं. पुरूष टीम का मेघालय और वेस्ट बंगाल फुटबॉल मैच में दोनों ही टीमे ने शानदार खेल का प्रदर्शने किया और पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी. हाॅफ के बाद मैच शुरू हुआ और वेस्ट बंगाल टीम के जर्सी नंबर 10 इरफान सरदार ने 61 वां मिनट में अपनी टीम और मैच का पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाया और मैच को रोमांचक बना दिया. इसके बाद मेघालय टीम ने बेहद शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जर्सी नंबर 07 मेबानलामलयंती मसरींग ने 78 वां मिनट में पेनाल्टी सूट में एवं 87 वां मिनट में दो गोल करके अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया. इसके बाद मेघालय टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 09 इशानबाॅक भूहपांग ने मैच के आखीरीसमय 98 वां मिनट में एक गोल करके अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाया और इस तरह मेघालय की टीम ने वेस्ट वंगाल की टीम को 3-1से पराजित किया. मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेघालय के मेबानलामलयंती मसरींग को बेस्ट प्लयेर बताया गया. मैच में मैच कमीश्नर दीपक शर्मा, सहायक निर्णायक राजेश कुमार, किशन दश, अब्दुल मुनफ, भास्कर चाबुखाड़ा एवं सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कल सुबह सात बजे पहला सेमीफाइनल मैच महिला फुटबाल टीम तमिलनाडु और हरियाणा एवं दुसरा सेमीफाइनल शाम चार बजे से मणिपुर और झारखंड के बीच खेला जाएगा. 12 मई को पुरूष वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार ने बरौनी यमुना भगत स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी सेमीफाइनल और फ्लोरिंग मैच बरौनी यमुना भगत स्टेडियम में खेला जाएगा.

पुरुष फुटबॉल टीम का सेमीफाइनल और फाइनल मैच

एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खेल प्राधिकरण के निर्देश पर तैयार मैच कार्यक्रम शीत के अनुसार 12 मई को फ़र्स्ट सेमीफाइनल मैच पुल ए के विजेता और पुल बी के रनर के बीच खेला जाएगा. जितने वाली टीम फाइनल में जाएगी. वहीं 12 मई को ही सेकेंड सेमीफाइनल मैच पुल बी के विजेता और पुल ए के रनर के बीच खेला जाएगा. जितने वाली टीम फाइनल खेलेगी. फाइनल मुकाबला 14 मई को होगा.

महिला फुटबॉल टीम का सेमीफाइनल और फाइनल मैच

एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खेल प्राधिकरण द्वारा तैयार टूर्नामेंट कार्यक्रम सीट के अनुसार 11 मई को महिला टीम का फर्स्ट सेमीफाइनल पुल ए की विजेता और पुल बी के रनर के बीच खेला जाएगा. जबकि 11 मई को ही महिला टीम का दुसरा सेमीफाइनल मैच पुल बी की विजेता और पुल ए के रनर के बीच खेला जाएगा. जिसके बाद महिला फुटबॉल टीम 13 मई को दोनों पुल की विजेता टीम फाइनल में भिड़ेगी.

पुरुष फुटबॉल मैच के लिए दो पूल में चार-चार टीमें

एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि खेल प्राधिकरण के निर्देश पर तैयार शीट चार्ट के अनुसार पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट मैच के लिए दो पूल बनाये गये हैं. जिसमें पुल ए में ओडिशा, मेघालय, वेस्ट बंगाल, चंडीगढ की टीमे है. जबकि पुल बी में मेजबान बिहार दिल्ली, मिजोरम एवं झारखंड की टीम है. 06 मई से पुरुष टीम का फुटबॉल मैच यमुन भगत स्टेडियम और रिफाइनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन